sankat harane vale ko hanumaan kahate hain
Posted in: भजन लिरिक्स

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं लिरिक्स

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं लिरिक्स (Duniya Rachne Wale Ko Bhagwan Kehte Hai Hindi Lyrics) : हनुमान जी का अति सुन्दर भजन – लखबीर सिंह लक्खा जी द्वारा गाया गया है। इस भजन में बजरंग बली जी की महिमा का बखान किया गया है।

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।।


हो जाते हैं जिसके अपने पराए,
हनुमान उसको कंठ लगाए,
जब रुठ जाए संसार सारा,
बजरंगबली तब देते सहारा
अपने भक्तों का बजरंगी मान करते हैं,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं,
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं।।


दुनिया में काम कोई ऐसा नहीं है,
हनुमान के जो बस में नहीं है,
जो चीज मांगो पल में मिलेगी,
झोली ये खाली खुशियों से भरेगी,
सच्चे मन से जो भी इनका ध्यान करते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं।।


कट जाये संकट इनकी शरण में,
बैठ के देखो बजरंग के चरण में,
लक्खा की बातों को झूठ मत मानो,
फिर ना फसोगे जीवन मरण में,
और देवता चित्त ना धराई,
हनुमत सेई सर्व सुख करई।
इनके सीने में हरदम सिया राम रहते है,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं,
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं।।

संकट कटे मिटे सब पीरा,
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।।



कन्हैया दौड़ा आएगा भजन हिंदी लिरिक्सएक राधा एक मीरा हिंदी भजन लिरिक्स
रामायण में छुपे हैं दस रहस्य जिनसे हम अपरिचित हैं।कन्हैया दौड़ा आएगा भजन हिंदी लिरिक्स
पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे भजन हिंदीगोवेर्धन पर्वत की पारिक्रमा क्यों करते है?

गोवेर्धन पर्वत की पारिक्रमा क्यों करते है?
Back to Top